बूथ सदस्यों की बैठक
जमशेदपुर | आजसूपार्टी के बूथ सदस्यों की बैठक गुरुवार को गाजरडीह में राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि बूथ समिति के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की जाएगी। थाना स्तर पर 20 सदस्यीय चुनाव समिति बनाई जाएगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष बाबर खान, पंकज कुमार, अशोक मुर्मू, संजय सिन्हा, अमित महतो, महावीर मुर्मू, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।