पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो के केंद्रीय सचिव का इस्तीफा

झाविमो के केंद्रीय सचिव का इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | भय,भूख भ्रष्टाचार से लड़ने का दावा करने वाली पार्टी झाविमो खुद इसमें शामिल हो गई है। पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौन धारण कर चंद लोगों के इशारे पर पार्टी चला रहे हैं। यह बातें गुरुवार को झाविमो के केंद्रीय सचिव मो. अलाउद्दीन सिद्दिकी ने निर्मल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि उनके साथ महिला मोर्चा की केंद्रीय महासचिव कमर सुल्ताना समेत 14 जिलों के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अल्पसंख्यकों और महिलाओं को तरजीह नहीं दी जा रही है। लोकसभा में टिकट बंटवारे से लेकर अबतक समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान किया जा रहा है। सिद्दकी ने कहा कि यही कारण है कि पार्टी में शामिल पूर्व सांसद और विधायक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वे सभी अपने सैकड़ों समर्थकों से साथ 20 सितंबर को रांची में हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो की सदस्यता लेंगे। मौके पर कमर सुल्ताना और जकी अकमल मौजूद थे।