पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा बिष्टुपुर उलीडीह मंडल में बूथ सम्मेलन

भाजपा बिष्टुपुर उलीडीह मंडल में बूथ सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | भाजपाके बिष्टुपुर और उलीडीह मंडल में गुरुवार को बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बिष्टुपुर मंडल के बूथ संख्या 145 और 146 का सम्मेलन क्लब मैदान सर्किट हाउस एरिया में हुआ। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मुकुल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ भाव से किए गए काम से ही पार्टी को सफलता मिलती है। वहीं उलीडीह मंडल के बूथ संख्या 248 और 249 का सम्मेलन महादेव नीलकंठ शिव मंदिर रोड नंबर 4 जवाहरनगर में हुआ। सम्मेलन में वक्ता चितरंजन वर्मा, नित्यानंद सिन्हा और अशोक सिंह थे। इस अवसर पर चितरंजन वर्मा ने कहा कि चुनाव रूपी लड़ाई का मुख्य केंद्र बूथ ही होता है और जिस पार्टी का बूथ प्रबंधन जितना मजबूत होगा, उसकी विजय उतनी ही सुनिश्चित होगी। अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता और नेता एक समान हैं। इस प्रकार से सम्मेलन से आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए आपसी संवाद होते रहना चाहिए।