पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में निकलते हैं टाटा स्टील से ज्यादा वाहन

दिन में निकलते हैं टाटा स्टील से ज्यादा वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. टाटास्टील से रात की अपेक्षा दिन में ज्यादा भारी वाहन निकलते हैं। यह जानकारी टाटा स्टील ने प्रशासन को दी है। आठ सितंबर की रात और नौ सितंबर को दिन में टाटा स्टील से 740 वाहन निकले थे। इनमें से 250 वाहन रात में और 490 वाहन दिन में तीन घंटे नो इंट्री में मिली छूट के दौरान निकले।

सही आंकड़ा जुटाने के लिए जिला प्रशासन ने मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारियों से आठ सितंबर की रात और नौ सितंबर को दिन में शहर से माल लेकर निकलने वाले वाहनों का सर्वे कराया। सर्वे के अनुसार, आठ सितंबर की रात 10 बजे से नौ सितंबर की सुबह छह बजे तक और दोपहर में 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक कुल 2270 वाहन शहर से माल लेकर बाहर निकले और 1757 भारी वाहन माल लेकर प्रवेश किए। इनमें से टाटा स्टील से 750 भारी वाहन माल लेकर निकले हैं। रात में 1484 भारी वाहन और दिन के ढाई घंटे में 786 वाहन शहर से बाहर निकले। समग्र आंकड़ों में भी भारी वाहन रात की अपेक्षा दिन में ज्यादा चल रहे हैं।

शहर से बाहर जाने वाले वाहन

समय वाहनों की संख्या

10बजे रात से 11 बजे रात 230

11 बजे रात से 12 बजे रात 251

12 बजे रात से एक बजे रात 124

एक बजे रात से दो बजे रात 094

दो बजे रात से तीन बजे रात 049

तीन बजे रात से चार बजे सुबह 163

चार बजे सुबह से पांच बजे सुबह 188

पांच बजे सुबह से छह बजे सुबह 110

2.30 बजे दोपहर से तीन बजे दोपहर 147

तीन बजे दोपहर से चार बजे शाम 227

चार बजे शाम से पांच बजे शाम 174

समय वाहनों की संख्या

10बजे रात से 11 बजे रात 295

11 बजे रात से 12 बजे रात 237

12 बजे रात से एक बजे रात 199

एक बजे रात से दो बजे रात 112

दो बजे रात से तीन बजे रात 101

तीन बजे रात से चार बजे सुबह 129

चार बजे सुबह से पांच बजे सुबह 173

पांच बजे सुबह से छह बजे सुबह 238

2.30 बजे दोपहर से तीन बजे दोपहर 184

तीन बजे दोपहर से चार बजे शाम 247

चार बजे शाम से पांच बजे शाम 355