- Hindi News
- धार्मिक स्थल को घेरने का होगा विरोध : आजसू
धार्मिक स्थल को घेरने का होगा विरोध : आजसू
जमशेदपुर | आजसूपार्टी के महानगर अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि बिष्टुपुर रोड में केनरा बैंक के पीछे धार्मिक स्थल की घेराबंदी कर उसे बेचने का काम किया जा रहा है। यह भूमि बहुमूल्य है। यहां 65 साल से पूजा हो रही है। इसे झंडा मैदान के नाम से जाना जाता है। बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित है। इस स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आजसू पार्टी खामोश नहीं रहेगी। यहां धार्मिक आयोजन के बाद स्थल को अचानक टीना से घेर दिया गया। प्रशासन को स्थल की जांच करनी चाहिए।