पार्षद ने किया सड़क का शिलान्यास
जमशेदपुर | परसुडीहविद्यासागर पल्ली में गुरुवार को पंचायत समिति फंड से 290 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास पार्षद राजकुमार सिंह मुखिया रामचन्द्र टुडू ने किया। इसके निर्माण पर लगभग तीन लाख रुपए खर्च होंगे। पंचायत समिति सदस्य घासीराम मुर्मू ने बताया कि अब तक जिला पार्षद फंड से पूर्वी हलुदबनी पंचायत में 70 लाख रुपए से डेढ़ किमी सड़क का निर्माण किया गया है। मौके पर पंकज सिन्हा, रामसोई सोरेन, बसंत कुमार बास्के आदि मौजूद थे।