जमशेदपुर. बायोडायवर सिटी को बचाने के लिए वन जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो का गठन किया जाएगा। वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत ब्यूरो का गठन किया जाएगा। यह जानकारी झारखंड एनिमल वेलफेयर सोसायटी (जॉस) के सचिव तनवारी सूरी ने दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के वन जीवों की भौगोलिक स्थिति और क्षेत्रफल को देखते हुए ब्यूरो का गठन किया जाएगा। इसमें समाज के चुनिंदा नागरिकों को वॉलेंटियर के रूप में शामिल किया जाएगा। वे वन जीवों का सरंक्षण के लिए काम करेंगे और वन क्षेत्र से जुड़े गांव के लोगों को जागरूक बनाएंगे।