औद्योगिक नगर मामले पर रांची में बैठक आज
जमशेदपुर | शहरको औद्योगिक नगर बनाए जाने को लेकर सोमवार को रांची में झारखंड सरकार के मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद अपराह्न तीन बजे बैठक करेंगे। बैठक में नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव, उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, उपाध्यक्ष सुनील भास्करन, जुस्को के एमडी आशीष माथुर, सांसद विद्युतवरण महतो, प्रदीप बलमुचू, विधायक रघुवर दास, बन्ना गुप्ता, रामचंद्र सहिस, मेनका सरदार, रामदास सोरेन, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय, सिंहभूम चैंबर के सुरेश सोंथालिया, जमशेदपुर चैंबर के मोहनलाल अग्रवाल, जवाहरलाल शर्मा आदि शामिल होंगे।