पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापरवाही के कारण नहीं हुआ एएनएम में दाखिला: मिश्रा

लापरवाही के कारण नहीं हुआ एएनएम में दाखिला: मिश्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभागीय लापरवाही के कारण वर्ष 2011 से एएनएम (एग्जीलियरी नर्सिंग मिडवाइफरी) में दाखिला नहीं हो सका है। इसे एक बार फिर शुरू करने की योजना है। इसको लेकर सोमवार को रांची में स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में मीटिंग होगी। यह कहना है स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख सुमंत मिश्रा का। वे रविवार को एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि एएनएम हॉस्टल के संबंध में अस्पताल के अधीक्षक सिविल सर्जन को पूरी तैयारी के साथ आने को कहा गया है, ताकि इसपर निर्णायक निर्णय लिया जा सके। निदेशक प्रमुख के निरीक्षण के क्रम में एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक, सिविल सर्जन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग