पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 को शहर आएंगे अंतरिक्ष विज्ञानी डॉ के. कस्तूरीरंगन

24 को शहर आएंगे अंतरिक्ष विज्ञानी डॉ के. कस्तूरीरंगन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियनस्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष और योजना आयोग के सदस्य अंतरिक्ष विज्ञानी (स्पेस साइंटिस्ट) डॉ.कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन 24 सितंबर को शहर रहे हैं। वे नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस इंडिया (नासी), इलाहाबाद की ओर से राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला जमशेदपुर में 24-25 सितंबर को साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का उदघाटन करेंगे। हाल ही में नासी झारखंड का गठन किया गया है। इस सेमिनार में साइंस और टेक्नोलॉजी में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा होगी।

70महिला साइंस स्कॉलर्स होंगी शामिल

नासीके डॉ एनजी गोस्वामी ने बताया कि सेमिनार में झारखंड की 70 महिला साइंस स्कॉलर्स को शिरकत करने का मौका मिलेगा। पहले दिन साइंस राइटिंग पर सेमिनार होगा, जिसके मुख्य वक्ता नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कम्युनिकेशन, दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ बिमान बासु होंगे। दूसरे दिन मीट योर मेंटर्स कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रतिभागियों को देश के अग्रणी वैज्ञानिकों से सीधे इंटरेक्ट करने का मौका मिलेगा।

येएक्सपर्ट लेंगे हिस्सा

प्रोकृष्णा मिश्रा (इलाहाबाद) , प्रो वीणा टंडन (शिलांग), प्रो. मंजू राय (कोलकाता) प्रो. परमजीत खन्ना (दिल्ली)

1930में हुई थी नासी की स्थापना

मशहूरवैज्ञानिक डॉ मेघनाथ साहा ने 1930 में नासी की स्थापना की थी। एनएमएल के सहयोग से इस साल झारखंड में नासी का चैप्टर खोला गया है।