खासमहल में मिस जमशेदपुर सम्मानित
जमशेदपुर| खासमहलस्थित कुंडू भवन में रविवार को एकलव्य फिल्म्स की ओर से जमशेदपुर वीमेंस कालेज की छात्रा सह मिस जमशेदपुर की विजेता अंकिता मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस दौरान समर कुंडू ने अंकिता को बुके दिया। अंकिता ने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से ही वह इस मुकाम तक पहुंची है। मौके पर राजू बंसोड़, मनीषा सिंह, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।