संगठन की मजबूती पर दिया जोर
जमशेदपुर | भाजपाके घाटशिला जोन की बैठक मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को राजेश बंसल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के घाटशिला विस प्रभारी हलधर नारायण साह उपस्थित थे। बैठक में आने वाले विस चुनाव की तैयारी के लिए रणनीति बनाई गई। इसके बाद मऊभंडार जोन की बैठक नया बनकाटी में जयंत गिरि की अध्यक्षता में हुई। इसमें भी संगठन मजबूती पर चर्चा की गई। मौके पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश साव, भोगेन सोरेन, रामदास हांसदा, लक्ष्मण टुडू, राजकुमार पांडेय, लखन मार्डी, रामजीत मार्डी, ब्रजेश सिंह, संजय तिवारी, कृष्णा भकत, कमल किशोर सिन्हा, अशोक अग्रवाल, गोपाल शर्मा, सचिन भकत, अर्चना सोरेन, जगन्नाथ कालिंदी, निर्मल कालिंदी, मिहिर गिरि, अब्दुल करीम अंसारी, संजय नंदी, आसीत सिंह सरदार आदि मौजूद थे।