इंजीनियर जीतेश को मिला पुरस्कार
जमशेदपुर | यूसीलके तुरामडीह मांइस में इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर जीतेश कुमार को इंजीनियरिंग एक्सिलैंस अवार्ड मिलने से यूसील कंपनी में हर्ष है। एक ओर जहां यूसील जादूगोड़ा माइंस में पिछले 16 दिनो से खनन बंद हो जाने से सभी उदास हैं, वहीं यूसिल के एक एचीवमेंट ने उदासी के बीच खुश होने का मौका दे दिया है। यह अवार्ड 15 सितंबर को सिंगापुर में एक समारोह में दिया गया। यह अवार्ड रिमोट मॉनिटरिंग ऑफ नोक्सिओस गैस और आटोमेटेड कंट्रोल ऑफ वेंटिलेशन फेन्स यूसील तुरामडीह के लिए दिया गया है