पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा मोटर्स में आज से कर्मियाें का मेडिकल

टाटा मोटर्स में आज से कर्मियाें का मेडिकल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटामोटर्स में हाल ही स्थायी पूल में लाए गए 250 टेंपरेरी कर्मचारियों का मेडिकल टेस्ट 22 सितंबर से शुरू होगा। मेडिकल टेस्ट 8 अक्टूबर तक चलेगा। मेडिकल में सफल रहे कर्मचारियों को कंपनी प्रोबेशनर्स ट्रेनीज के तौर पर बहाल करेगी।

प्रोबेशन पीरियड खत्म होने के बाद कर्मचारी स्थायी पूल में जाएंगे। ए-शिफ्ट वाले कर्मचारियों का मेडिकल सेकेंड हाफ, जबकि बी-शिफ्ट वाले कर्मचारियों का मेडिकल फर्स्ट हाफ में होगा। उल्लेखनीय है प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते में 250 कर्मचारियों को स्थायी पूल में लाने की घोषणा हुई थी। 250 कर्मचारियों में से 70 फीसदी कर्मचारी नन स्किल और 30 फीसदी स्किल्ड पूल से है। इस स्थायीकरण के साथ ही कंपनी के पुराने नन स्किल कर्मचारियों का बैकलॉग समाप्त हो गया है। मेडिकल जांच के समय ये साथ लाएं चार पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड बैंक खाता की छायाप्रति।

250 टेंपरेरी कर्मचारियों की होगी जांच