पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा समिति के साथ हुई बैठक

पूजा समिति के साथ हुई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं दुर्गा पूजा और बकरीद : सिटी एसपी

मोबाइल बंद रखें

पदाधिकारी : एसडीओ

दुर्गापूजा केंद्रीय समिति साउथ जोन की बैठक रविवार को परसुडीह स्थित प्रमथनगर विवेकानंद क्लब में हुई। इसमें साउथ जोन के अंतर्गत परसुडीह, बागबेड़ा, सुंदरनगर, जुगसलाई बर्मामाइंस में होने वाले लाइसेंसी पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा मुख्य रूप से एसडीओ प्रेमरंजन, डीएसपी बीएन सिंह, पांच क्षेत्रों के थाना प्रभारी, बिजली विभाग के कनीय अभियंता, सीओ आदि उपस्थित थे।

बैठक में दुर्गा पूजा के शुरुआत से लेकर विसर्जन तक के बारे में चर्चा की गई। साथ ही विसर्जन के लिए सभी पूजा कमेटियों को रूट के बारे में जानकारी दी गई। विधि व्यवस्था से निपटने के लिए सबको अलर्ट रहने को कहा गया। मौके पर अंबिका बनर्जी, नारायण पाल, परमात्मा मिश्रा, राणा डे, एसएन प्रसाद, डीके मिश्रा, जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी जगदीश प्रसाद, कनीय अभियंता बीके मुंडा आदि उपस्थित थे।

बैठक में रेलवे द्वारा जुगसलाई अंडरब्रिज पर लगाए गए बैरियर को विसर्जन के दौरान हटाने की अपील की गई। इस पर एसडीओ ने कहा कि रेलवे ने पुल कमजोर होने की बात कही है। अगर बैरियर नहीं हटाया जाता है, तो कोई दूसरा विकल्प निकाला जाएगा।

बैरियर हटाने की अपील

अंडरब्रिज का मुद्दा गरमाया

बैठकमें बीते वर्ष हलुदबनी पूजा कमेटी का विसर्जन जुलूस जुगसलाई अंडरब्रिज के पास फंस गया था, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। इस दौरान समिति के कई सदस्यों का मोबाइल बंद हो गया था और बाद में प्रशासन आम लोगों को काफी परेशानी हुई थी।

एसडीओ ने पूजा कमेटी के सदस्यों से रात दस बजे के बाद लाउड स्पीकर नहीं बजाने की अपील की है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को इस मामले में ध्यान देने का आदेश दिया। एसडीओ ने उपस्थित सभी पदाधिकारी पूजा कमेटी के सदस्यों से कहा कि किसी भी सूरत में पदाधिकारियों का मोबाइल स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए। अगर चार्जिंग में कोई परेशानी है, तो वे लोग बाजार से पावर बैक खरीदकर रखें।

रात दस बजे के बाद नहीं बजेगा लाउडस्पीकर

विवेकानंद क्लब में आयोजित बैठक में शामिल विभिन्न पूजा कमेटियों के सदस्य पुलिस पदाधिकारी।