- Hindi News
- डीपीएस के पूर्व संचालक अमरेंद्र ने की थी खुदकुशी
डीपीएस के पूर्व संचालक अमरेंद्र ने की थी खुदकुशी
जमशेदपुर/पटना | मुंगेरके पूर्व सांसद धनराज सिंह के पुत्र और जमशेदपुर डीपीएस के पूर्व संचालक अमरेंद्र कुमार ने खुदकुशी की थी। पुलिस को उनकी हत्या या फिर राजगीर-दानापुर ट्रेन से गिरने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य स्रोतों से मिली जानकारी खुदकुशी की ओर इशारा कर रहे हैं। संभव है पुलिस एक-दो दिनों में इस बाबत खुलासा कर दे। अमरेंद्र पटना में रिक्शा या ऑटो से चलते थे, कार से नहीं। अमरेंद्र के एक पुराने दोस्त ने रेल पुलिस को ऐसी जानकारी दी है। सूत्रों की मानें तो अमरेंद्र के मोबाइल के टावर लोकेशन के अनुसार वे मंगलवार यानी 9 दिसंबर को पुनाईचक स्थित घर से दिन के लगभग 11:32 बजे निकले। वहां से डाकबंगला पहुंचे। फिर शास्त्रीनगर, राजाबाजार होते हुए जगदेवपथ आए। वहां से हारुननगर यानी फुलवारीशरीफ गुमटी पर पहुंचने के बाद दानापुर स्टेशन की ओर लगभग 200 मीटर दूर गए। इसी बीच शाम लगभग 6:30 बजे ट्रेन वहां से गुजरी। कोई आदमी जबरन इतनी जगहों पर ले जाए, यह संभव नहीं दिखता। इसलिए माना जा रहा है कि वे रेल लाइन तक अपनी मर्जी से गए।