पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ पौधों की रक्षा करें : डॉ. कुमार

पेड़-पौधों की रक्षा करें : डॉ. कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रेजुएटस्कूल-कॉलेज फॉर वीमेन की नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) यूनिट द्वारा रविवार को कॉलेज परिसर में पौधरोपण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केयू के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुनीत कुमार उपस्थित थे।

डॉ. कुमार ने वोलेंटियर्स को एनएसएस और उसके द्वारा किए जानेवाले कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारा काम सिर्फ पौधरोपण करना ही नहीं है, उसकी रक्षा के साथ ही जो पुराने पेड़ हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी भी लेनी है। वहीं, कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. उषा शुक्ला ने कहा कि आज जिस प्रकार वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है, ऐसे में ये पेड़-पौधे ही उससे सुरक्षा कर सकते हैं। यही नहीं यह हमारी परिस्थितिकी को भी सामान्य बनाए रखने का एक माध्यम है। आज कहीं सूखा, तो कही बाढ़ की स्थिति है, उसका एक बड़ा कारण प्रकृति का दोहन है, जिसमें बेपरवाह तरीके से पेड़ों का काटना भी शामिल है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और शिक्षकों ने मिलकर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान डॉ. रमा सुब्रह्मण्यम, डॉ. किरण शुक्ला आदि उपस्थित थीं।

ग्रेजुएट कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते डॉ. सुनीत कुमार।