पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने बताया हिंदी का महत्व

विद्यार्थियों ने बताया हिंदी का महत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। मानगोस्थित आर्ट एंड डिजाइन स्कूल आर्टशाला में रविवार को हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 5 से 12 साल के उम्र के बच्चों ने चित्रकारी के जरिए हिन्दी के महत्व को बताया। बच्चों ने कैनवास पर रंगों के जरिए हिन्दी को आगे बढ़ते रहने की कामना की। आर्टशाला के संचालक अजीत कुमार ने बताया कि इसका मकसद बच्चों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी सृजनशीलता को अभिव्यक्ति दे सकें। उन्होंने बताया कि आर्टशाला समय-समय पर कला से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती है। उल्लेखनीय है कि अजीत कुमार देश के मशहूर सर जेजे इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लायड आर्ट मुंबई के स्नातक हैं और पिछले 20 साल से ग्राफिक्स एवं इलस्ट्रेशन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।