पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोस आर्ट गैलरी का स्थापना दिवस मना

बोस आर्ट गैलरी का स्थापना दिवस मना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। साकचीबंगाल क्लब स्थित आचार्य नंदलाल बोस आर्ट गैलरी का पांचवां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। क्लब के अध्यक्ष तापस मित्रा ने नंदलालजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। मौके पर शहर के एलआई सिंह समेत दर्जनों कलाकार उपस्थित थे। आर्ट गैलरी के गठन और उसके उद्देश्यों पर अध्यक्ष ने प्रकाश डाला। शाम को नंदलाल बोस आर्ट गैलरी आर्ट प्रेमियों के अवलोकन के लिए खोली गई। लोग 16 सितंबर तक शाम छह से साढ़े आठ बजे तक गैलरी का आनंद उठा सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिपलव नायक, सुवेंदु विश्वास, जयदेव चटर्जी, असीम डे, सुनीता बनर्जी, मुक्ता मल्लिक, देवव्रतो बनर्जी, कोचू बनर्जी सहयोग कर रहे हैं।