सिख युवा दल ने जमा की राहत राशि
जमशेदपुर | सिखयुवा दल जमशेदपुर के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में रविवार को जुगसलाई में कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कोष संग्रह किया गया। इस संबंध में श्री सिंह ने बताया कि अाज जन सहयोग से राहत कोष में 13,100 रुपए संग्रह किया गया। इसे डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा। इसमें कुलदीप सिंह मिंटू, नरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, बाऊ, मनिंदर सिंह, रौनक सिंह, अवतार सिंह बल्लू, रविंदर सिंह रवि आदि का योगदान रहा।