पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार मंडलों में 25 बूथों का सम्मेलन

चार मंडलों में 25 बूथों का सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | भाजपाके जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों के 25 बूथों का सम्मेलन रविवार को हुआ। इसमें सोनारी मंडल के बूथ संख्या 31 का कपाली बस्ती, 33 का लहरी भवन सोनारी और 34 35 का सम्मेलन आशियाना गार्डन सोनारी में हुआ। इन सम्मेलनों में अतिथि के रूप में नंदजी प्रसाद, देवेंद्र सिंह, ललन द्विवेदी, पारसनाथ दुबे, कमल किशोर सिंह और राजेश सिंह मौजूद थे। कदमा मंडल के बूथ संख्या 54 का जी रोड अनिलसुर पथ, 72 का रामजनम नगर, 79 का बजरंग अखाड़ा सामुदायिक भवन और 90 91 का पिस्ता रोड, कदमा में हुआ। इन स्थानों पर अतिथि के रूप में रीता मिश्रा, गोपाल लहरी, विकास सिंह, मुकुल मिश्र, पंचम जंघेल और दीपू पारीख मौजूद थे। साकची मंडल के बूथ संख्या 147, 148 149 का सम्मेलन शिवपुरी कॉलोनी, साकची में हुआ। यहां अतिथि के रूप में मनोज सिंह और शिवप्रकाश शर्मा उपस्थित थे। मानगो मंडल के बूथ संख्या 181, 182, 196, 197, 198, 198ए, 205, 206, 214 और 215 का सम्मेलन बैकुंठ नगर, गौड़ बस्ती, शंकोसाई रोड नंबर 5, सामुदायिक भवन संजय पथ और रिफ्यूजी कॉलोनी सामुदायिक भवन में हुआ। यहां चितरंजन वर्मा, तपन कर्मकार, मुकुल मिश्रा, कमल किशोर, हेमेंद्र पांडेय उपस्थित थे।