अमित बने जदयू एग्रिको मंडल के अध्यक्ष
जमशेदपुर | जद(यू) जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को एग्रिको में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें अमित कुमार सिंह को युवा मोर्चा के एग्रिको मंडल का अध्यक्ष और बलजीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। सम्मेलन में काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।