- Hindi News
- ममता वाहन संचालक संघ के अध्यक्ष बने निमाई
ममता वाहन संचालक संघ के अध्यक्ष बने निमाई
जमशेदपुर | ममतावाहन संचालकों की बैठक रविवार को जुबिली पार्क में हुई। इसमें सर्वसम्मति से ममता वाहन बेरोजगार संचालक संघ का गठन किया गया निमाई चंद्र गोराई को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में सरकार से मांग की गई है कि समय पर राशि का भुगतान, मोबाइल चार्ज के लिए प्रतिमाह 300 रुपए तथा इकरारनामा के अनुसार वाहन संचालकों को सुविधा प्रदान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में काफी संख्या में वाहन संचालक मौजूद थे।