पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जायसवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

जायसवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जायसवालयुवा मंच ने रविवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में समाज के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के अध्यक्ष सुबोध जायसवाल ने कहा कि समाज के लोगों को अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की आवश्यकता है। एकजुटता से ही समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि समाज की बेटियों को सम्मान देना सभी का कर्तव्य है। भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों से लोग बचें। ओंकारनाथ जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज के लोग अपनी एकजुटता बनाए रखें। एकजुटता से किसी भी समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रसार पर बल दिया। मौके पर जायसवाल युवा मंच के अध्यक्ष डॉ संतोष गुप्ता, शंभूनाथ जायसवाल, शंभू चौधरी आदि मौजूद थे।

जायसवाल युवा मंच के सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथि।