- Hindi News
- जमशेदपुर | टाटास्टील और जिला प्रशासन सोया हुआ है। दोनों
जमशेदपुर | टाटास्टील और जिला प्रशासन सोया हुआ है। दोनों
जमशेदपुर | टाटास्टील और जिला प्रशासन सोया हुआ है। दोनों जनसुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रहा है। जनता को इन्हें जगाने के लिए सड़क पर उतरना होगा। यह बातें रविवार को झाविमो के केंद्रीय सचिव अभय सिंह ने मानगो के आजादनगर में आयोजित पार्टी की जिला कमेटी की बैठक में कहीं। बैठक 20 सितंबर को शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए फ्लाई ओवर बनाने की मांग को लेकर जमशेदपुर बंद को सफल बनाने के लिए आयोजित की गई थी। अभय सिंह ने कहा कि फ्लाई ओवर आम जनता की मांग है। बैठक में निर्णय लिया गया कि बंदी को लेकर कार्यकर्ता आमलोगों के सहयोग के लिए पूरे शहर में पंपलेट का वितरण, नुक्कड़ सभा करेंगे और मशाल जुलूस निकालेंगे। बंदी में दवा दुकान, अस्पताल और परीक्षा को प्रभावित नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फिरोज खान ने की। बैठक में सनातन मांझी, बबुआ सिंह, शशि मिश्रा, राहुल सिंह, पप्पू सिंह, प्रदीप बेसरा, नीतेश मित्तल, नसीम अंसारी आिद उपस्थित थे।
बंद को सफल बनाने के लिए झाविमो की बैठक