आजसू के बिरसानगर मंडल का विस्तार
जमशेदपुर | आजसूपार्टी की बैठक बिरसानगर जोन नंबर आठ के हरि मंदिर प्रांगण में महानगर प्रेस प्रभारी समरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिला सह सचिव विनोद भगत महानगर सचिव मनोज सिंह उज्जैन की उपस्थिति में सर्वसम्मति से बिरसानगर मंडल समिति का विस्तार किया गया। समिति में राजू पांडे उपाध्यक्ष, नुपुर दास कोषाध्यक्ष नवीन घोष सह सचिव बनाए गए हैं। महिला समिति का भी गठन हुआ। इसमें तारा देवी अध्यक्ष, गीता देवी, सुनीता पात्रा, कंचन मुखी, एस कुमारी सोनारी देवी उपाध्यक्ष, गीता माझी सचिव, कामना देवी, रीता रविदास, लाली कुमारी, संतोषी, रेखा नाग सह सचिव एम पूर्ति को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में अजय सिंह, आलोक पूर्ति, कमल बारी, राकेश जोसेफ, लियो जोसेफ आदि उपस्थित थे।