टेल्को में दिखेगा टाटा मोटर्स का इतिहास
टेल्कोपीएनके दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष टाटा मोटर्स कंपनी का काल्पनिक मॉडल पंडाल बनाया जा रहा है। कमेटी के कोषाध्यक्ष ने बताया कि पंडाल में टाटा मोटर्स के 60 वर्षों का इतिहास देखने को मिलेगा। पंडाल निर्माण से लेकर पूजा के आयोजन पर करीब पांच लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पंडाल की ऊंचाई 55 फीट होगी। पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
पूजा कमेटी
चेयरमैन : रामदाससोरेन, वाइस चेयरमैन: मुकेशराय, अध्यक्ष: उषासिंह , महासचिव: डॉकर्मकार, कोषाध्यक्ष: शशिशेखर, उपाध्यक्ष: बीमहतो, सलाहकार: सोनूसिंह, अंकित आनंद, राकेश वर्मा, प्रवीन, नील, नाजिम अली, रहमानी, अमर खान, पंकज तिवारी समेत अन्य।
विद्युत सज्जा मुख्य आकर्षण
इसबार टाटा मोटर्स कंपनी के विभिन्न विभाग और वहां होने वाले कार्यों को विद्युत के माध्यम से दिखाया जाएगा। साथ ही 60 वर्षों के इतिहास को झांकियों को माध्यम से दिखाया जाएगा।
^टाटा मोटर्स का काल्पनिक रूप बनाया जा रहा है। युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया जा रहा है, ताकि वे टाटा मोटर्स के 60 वर्षों की गौरवान्वित गाथा को झांकियों के माध्यम से जान सकें। यह पंडाल का मुख्य आकर्षण होगा। तीन दिन तक भोग नि:शुल्क वितरण होगा।^ सोनूसिंह, सलाहकार,टेल्को पीएनके दुर्गा पूजा कमेटी
पंडाल एक नजर में
कमेटी : टेल्कोपीएनके दुर्गा पूजा कमेटी
स्थान: टेल्कोकॉलोनी
स्थापना: 1972
कुललागत : 5लाख रुपए
पंडाल: टाटामोटर्स कंपनी का काल्पनिक रूप