सोनारी में झामुमो की आमसभा आज
जमशेदपुर | झामुमोकी सोमवार को सोनारी एयरपोर्ट के पास आमसभा होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री चंपई सोरेन उपस्थित रहेंगे। घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, चाईबासा के विधायक दीपक बिरूवा, मार्केटिंग बोर्ड की चेयरमैन सविता महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार, शेख बदरुद्दीन, राजू गिरि, प्रमोद लाल एवं देवजीत मुखर्जी समेत अन्य छोटे-बड़े नेता इसमें शिरकत करेंगे। झामुमो की जिला समिति ने आमसभा की तैयारी पूरी कर ली है।