पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संताली समाचार पत्र का प्रकाशन करेंगे बेसरा

संताली समाचार पत्र का प्रकाशन करेंगे बेसरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | पूर्वविधायक सूर्य सिंह बेसरा संताली समाचार पत्र का प्रकाशन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में संताली बोलने वालों की संख्या एक करोड़ से अधिक है। संताली भाषा में एक भी दैनिक समाचार पत्र का प्रकाशन नहीं होता। बाइस दिसंबर को संताली भाषा दिवस है। उनका प्रयास होगा कि उस तिथि से ‘खबर कागज’ नामक समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू हो। उन्होंने उक्त बातें जमशेदपुर परिसदन में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। बेसरा ने कहा कि संताली समाचार पत्र गैर राजनीतिक होगा। प्रकाशन का उद्देश्य संथाली भाषा बोलने और लिखने वाले मातृभाषा में देश और दुनिया की खबरें जान सकें। संताली समाचार पत्र में राष्ट्रभाषा हिन्दी की लिपि देवनागरी और संताली भाषा की लिपि ओल चिकी का उपयोग किया जाएगा। समाचार पत्र निकालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। हमारी कोशिश होगी कि पांच हजार से अधिक लोगों को स्थाई पाठक बनाया जाय। इस दिशा में प्रयास शुरू हो चुका है। पंचानन सोरेन प्रकाशक बनाए गए हैं।