शिक्षा का अलख जगा रहा मुखी समाज : सांसद
संविधाननिर्माता सह भारत र| डॉ भीम राव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलें। उनके बनाए हुए संविधान के प्रावधान को संयोग कर रखने से ही समाज के गरीबों का कल्याण होगा। यह बातें मुख्य अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो ने कहीं। वे रविवार को मुखी समाज द्वारा केबुल हरिजन बस्ती, गोलमुरी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आंबेडकर साहब ने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो, तभी गरीबों का विकास होगा। मुखी समाज ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर समाज में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया है।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शिवशंकर सिंह और सम्मानित अतिथि चंद्रगुप्त सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता सचिव गुरुचरण मुखी, संचालन अनुरंजन और धन्यवाद ज्ञापन गुरुबचन मुखी ने किया। मौके पर दिनेश कुमार, महावीर मुखी, पोरेश मुखी, मनोज मुखी, रूपेश मुखी, गोपाल मुखी, नंदलाल मुखी, शिवनाथ मुखी, गुरु प्रसाद मुखी, विकास मुखी, सुमित मुखी, अजय मुखी, अभिषेक मुखी, डेविड मुखी आदि मौजूद थे।
समारोह में समाज के मैट्रिक इंटर पास, खेलकूद कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 56 विद्यार्थियों को मेडल, सर्टिफिकेट कलम देकर सम्मानित किया गया। इसमें डेनमार्क गए समाज के पांच फुटबॉल खिलाड़ी और मूर्तिकार मनीष कुमार शामिल हैं। फुटबॉल खिलाड़ी गौरव मुखी, विशाल सोना, सन्नी मुखी, विशाल मुखी और राजीव मुखी के अभिभावकों को मेडल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरस्कृत बच्चे।