पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किया सड़क का उदघाटन

विधायक ने किया सड़क का उदघाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | हुरलुंगपंचायत में रविवार को विधायक रामचंद्र सहिस ने पीसीसी सड़क का उदघाटन किया। विधायक निधि से सात लाख रुपए की लागत से सड़क बनी है। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होगी। युवा शिक्षा पर ध्यान दें। सांसद हुरलुंग में आयोजित फुटबॉल मैच के समापन समारोह में पहुंचे थे। उसी दौरान वे सड़क के उदघाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र का विकास करेंगे। मौके पर क्षेत्र की मुखिया आशा देवी, ग्राम प्रधान विखदर सिंह मुंडा, उपमुखिया राजेश कर्मकार, विजय लोहार, विजय ओझा, शक्ति राव, छोटू लोहार, लालू लोहार आदि मौजूद थे।