हलुदबनी में ब्लीचिंग का छिड़काव
जमशेदपुर | दुर्गापूजा से पूर्व हलुदबनी, करनडीह, प्रमथनगर क्षेत्र में रविवार को विधायक मेनका सरदार पार्षद स्वपन मजुमदार के नेतृत्व में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। मजुमदार ने बताया कि ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव छठ पूजा तक लगातार किया जाएगा। इस दौरान राणा डे, ईश्वर सोरेन, अभय चौबे, सोनाराम सोरेन, मनोज नहा आदि उपस्थित थे।