किसीभी देश का विका
Á×àæðÎÂéÚUU
सिद्घिविनायक लॉजिस्टिक लिमिटेड की ओर से 17 सितंबर को चालक दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बुधवार को होटल सिटी इन में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके पूर्व शहर के चालकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राकेश्वर पांडेय ने कहा कि ऐसे मौके पर चालकों को सम्मान और समाज में उनको एक अलग पहचान देना अच्छी पहल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी सराहना की है। सिद्घि विनायक लाजिस्टिक लिमिटेड के इस्टर्न रीजन के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने चालकों को तिलक लगाकर शाॅल देकर स
किसीभी देश का विकास उसके राष्ट्रभाषा पर भी निर्भर करता है। जिस देश की अपनी भाषा नहीं होगी, उसकी दुनिया में क्या पहचान बनेगी। आज प्रत्येक देश की अपनी भाषा है। अपने देश का राष्ट्रीय भाषा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। यह बातें गुरुवार को बीएसएनएल के वरीय महाप्रबंधक बीएन सिंह ने बीएसएनएल की ओर से चल रहे हिंदी दिवस के समापन समारोह पर कहीं। वे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी देश भर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इसलिए हिंदी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए। उप महाप्रबंधक संजीव वर्मा बीएसएनएल के आंतरिक वित्त सलाहकार एसएन प्रसाद ने भी संबोधित किया। अतिथियों ने कहा कि जब तक खुद हिंदी को उपयोग में नहीं लाएंगे, तब तक उसके विकास की बात करना गलत है। वरीय अनुभाग पर्यवेक्षक चंद्रशेखर सिंह ने अपने विचार रखे। इसके बाद स्वरचित हिंदी काव्य पाठ किया। इसके पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्वागत भाषण सुनील कुमार दे धन्यवाद ज्ञापन एसपी श्रीवास्तव ने दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विद्यार्थियों को अधिकार की जानकारी देते राजेश कुमार मंच पर मौजूद अतिथि।
जिम्मेदार नागरिक के लिए जानें मौलिक अधिकार : राजेश कुमार
बीएसएनएल की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा के समापन समारोह में सम्मानित बच्चे मंच पर उपस्थित अतिथि।
बीएसएनएल की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा का हुआ समापन
मजबूत राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय भाषा अनिवार्य : महाप्रबंधक
शहर के चालकों को मिला सम्मान