परिवर्तअभियान के
Á×àæðÎÂéÚUU
नरभेरामहंसराज इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। बैंक ऑफ बड़ौदा बिष्टुपुर के पास स्कूल की ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलायी। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सड़क जागरूकता कार्यक्रम परिवर्तन के तहत किया गया।
परिवर्तअभियान के तहत गुरुवार की शाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), जमशेदपुर शाखा की ओर से ट्रामा सेंटर पर सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता ब्रह्मानंद हृदयालय के डाॅ एन परवेज ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क दुर्घटना घायल लाेगों के इलाज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के ज्यादातर मामले में समय पर उचित इलाज नहीं होने के कारण मरीजों की मौत हो जाती है। इधर, आईएमए प्रेसिडेंट डॉ आरपी ठाकुर ने कहा कि एडवांस तकनीक होने के बावजूद सड़क दुर्घटना के 30 प्रतिशत मामले में मौत हो जाती है। इसलिए सड़क दुर्घटना कम से कम हो, इसके लिए प्रयास होना चाहिए। उन्हाेंने बाइक सवार को हेलमेट पहनकर गाड़ी ड्राइव करने की बात कही। वहीं सिटी एसपी ने प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान की विस्तार से जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत आईएमए के सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह ने किया।
‘हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएं’
जुस्को ने निकाली बुलेट रैली
जुस्को गोलचक्कर में सुरक्षा अभियान।
बिष्टुपुर लाइट सिग्नल के पास यातायात नियम की अनदेखी कर बाइक चलाने वाली युवती को माला पहनाते लोग।
बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर के पास नुक्कड़ नाटक करते नरभेराम हंसराज स्कूल के विद्यार्थी।
वाहन चालकों को रोककर पहनाया फूलों की माला
नुक्कड़ नाटक के जरिए फैलायी जागरूकता