शहरकी सौंदर्य बाल
ये होंगे जूरी
>हिमांगिनी सिंह यदु (मिस एशिया पेसिफिक-2012)
> पाखी भरतिया (फैशन डिजाइनर कोलकाता)
> अरविंद जराप्कर (फैशन एवं पैटर्न डिजाइनर, मुंबई)
> अभिषेक दत्ता (फैशन डिजाइनर, कोलकाता)
> रूपा दूबे (सारा टेक्सटाइल लिमिटेड नोयडा)
> अंकुर (ग्लेडरेग्स मॉडल, दिल्ली)
> सुखनीत वाधवा (कोका क्वीन)
शहरकी सौंदर्य बालाओं की हसरतें 20 सितंबर को एक्सएलआरआई के टाटा प्रेक्षागृह में जवां होगी। ओड़िसा इन्स्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर एंड फैशन टेक्नोलॉजी (ओआईआईएफटी) बिष्टुपुर की ओर से होने जा रहे मिस जमशेदपुर आयोजन में शहर की 18 मॉडल रैंप पर अपनी जलवा बिखेरेंगी। इन मॉडलों के सधे कदमताल पर मिस एशिया पेसिफिक (2012) रही हिमांगिनी सिंह की भी नजर रहेगी, जो इस कार्यक्रम में बतौर जूरी उपस्थित रहेंगी। मिस जमशेदपुर की इस जंग के लिए गुरुवार को भी ग्रुमिंग सेशन हुआ, जिसमें कोलकाता से आई कोरियोग्राफर टीना मुखर्जी ने मॉडलों को रैंप पर कैटवाक के गुर बताए।
मानगो आईलेक्स कैंपस में मिस जमशेदपुर कांटेस्ट की तैयारी करतीं मॉडल।
बेस्ट स्माइल, हेयर और स्किन के लिए भी अवार्ड
फाइनलिस्ट
मिस जमशेदपुर के ताज तक पहुंचने के लिए 18 मॉडलों को 15 राउंड से गुजरना होगा। विभिन्न सीक्वेंस के जरिए जूरी इन मॉडलों में से मिस जमशेदपुर का चयन करेंगे। ये मॉडल ओआईआईएफटी की छात्राओं की ओर से बनाए गए परिधानों को विभिन्न सीक्वेंस में पेश करेंगे। सीक्वेंस का आगाज कलेक्शन चेस बोर्ड से होगा, जो प्रोम नाइट, कार्निवल कलेक्शन, 1960 रेट्रोस्पेक्टिव, कलेक्शन राजस्थान, ब्राइडल, ट्राइबल, एक्वेटिक नेचर, मरमेड, रेड कलर से होकर फाइनल राउंड तक पहुंचेगा।
मिस एशिया पेसिफिक हिमांगिनी सिंह पहनाएंगी मिस जमशेदपुर का ताज, कल टाटा ऑडिटोरियम में सौंदर्य बालाओं के बीच जंग
रैंप पर दिखेगा ट्राइबल परिधानों का रंग
कलेक्शन चेस बोर्ड से होगा आगाज