85 भारी वाहनों को नोटिस, वसूला जुर्माना
नो-पार्किंगमें खड़े भारी वाहनों के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एचएसएम गेट, लाल बाबा फाउंड्री और जेम्को के आसपास के इलाकों में नो-पार्किंग जोन में खड़े कुल 85 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एसडीओ प्रेमरंजन डीटीओ संजय पी कुजूर और प्रभारी ट्रैफिक डीएसपी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में चले अभियान के तहत नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी वाहनों पर जुर्माना का नोटिस चस्पाया गया। जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को की गई इस कार्रवाई से ट्रक-ट्रेलर और डंपर चालकों में हड़कंप मचा था। प्रशासन ने नो पार्किंग में वाहन खड़ा रहने पर प्रति घंटा 50 रुपए की दर से जुर्माना वसूले जाने की चेतावनी दी है।
तीनघंटा चला अभियान
जिलाप्रशासन की ओर से सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ तीन घंटे अभियान चलाया गया। अभियान सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चला।
नो पार्किंग में खड़े एक ट्रेलर पर नोटिस चिपकाता जवान।
क्या है उद्देश्य
>सड़ककिनारे भारी वाहन खड़ा होने से अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
> भारी वाहन के कारण जाम की समस्या नहीं होगी।
पहले भी चल चुका है अभियान
जिलाप्रशासन की ओर से सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ पहले भी अभियान चलाया जा चुका है। लेकिन, अभियान के कुछ दिनों बाद चालक पूर्व की भांति भारी वाहन सड़क किनारे पार्किंग करने लगते हैं। अक्सर किसी तरह के हादसा होने अथवा पूजा के पूर्व जिला प्रशासन की ओर से यह अभियान चलाया जाता है।
1700 रुपए प्रति वाहन लगा जुर्माना
जिलाप्रशासन द्वारा नो पार्किंग जोन में खड़े भारी वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद गुरुवार की शाम वाहनों से जुर्माना वसूला गया। डीएसपी जगदीश प्रसाद और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजकिशोर सिंह के कार्यालय में 1700 रुपए प्रति वाहन जुर्माना वसूला गया।
नो पार्किंग में वाहनों खड़े होने के कारण सड़क पर जाम लगता है। इसके अलावा कई बार हादसे भी हुए हैं। इसमें सुधार के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वाहन मालिक और चालकों से जुर्माना वसूला जाएगा। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।^प्रेमरंजन, एसडीओ
जेम्को में सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ अिभयान चलाते एसडीओ, डीटीओ अन्य।