पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध पानी कनेक्शन के खिलाफ चलेगा अभियान

अवैध पानी कनेक्शन के खिलाफ चलेगा अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. मानगोअक्षेस ने अवैध रूप से पानी का कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए अक्षेस के चार अभियंताओं की अगुवाई में चार टीम का गठन किया जा रहा है, जिसमें प्लंबर और कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।

करीब एक सप्ताह पहले मानगो अक्षेस ने एक होटल संचालक को अवैध पानी के कनेक्शन के मार्फत पानी की सुविधा का लाभ उठाते हुए पकड़ा था। इसके लिए संचालक को 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। इसके बाद अक्षेस प्रशासन का ध्यान इस ओर गया है। अक्षेस ने सूचना प्रकाशित कर लोगों से अवैध तरीके को तत्काल बंद कर वैध कनेक्शन लेने की अपील की है। अवैध रूप से पानी का कनेक्शन लेने वालों के साथ ही आवासीय उपयोग का कनेक्शन लेने के बाद व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।