पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने वाहन से श्रद्धालु जा सकेंगे आदित्यपुर

अपने वाहन से श्रद्धालु जा सकेंगे आदित्यपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| जमशेदपुर/आदित्यपुर

इसवर्ष दुर्गा पूजा के दौरान खरकई पुल से वाहनों का आवागमन सामान्य रखा जाएगा। हालांकि, व्यावसायिक वाहनों पर पिछले वर्षों की भांति रोक जारी रहेगी। यह घोषणा गुरुवार को आदित्यपुर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम संजीव कुमार बेसरा ने की।

बेसरा की अध्यक्षता में गुरुवार को शाम 4.30 बजे से 7.30 बजे तक बैठक चली। इसमें उपायुक्त हंसराज सिंह एसडीपीओ नरेश कुमार भी शामिल हुए।

कार ले जाने की छूट

पिछलेसाल दुर्गा पूजा के दौरान सिर्फ दोपहिया ऑटो रिक्शा को ही खरकई पुल से आने-जाने की छूट दी गई थी। गुरुवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष खरकई पुल से दोपहिया के अलावा ऑटो रिक्शा तथा कार भी जा सकेंगे। इसके अलावा भीड़ को देखते हुए बसों के आने-जाने का समय निर्धारित किया जाएगा।

क्या होगी व्यवस्था

बैठकमें तय किया गया कि बिष्टुपुर से आदित्यपुर जाने वाले नए पुल से पैदल यात्री स्वतंत्र रूप से आना-जाना करेंगे। इसके अलावा पुराने एक नए पुल से वाहनों का वन-वे परिचालन कराया जाएगा। समिति द्वारा खरकई पुल के बगल में टावर का निर्माण कराया जाएगा, जहां से भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। मालूम हो कि दुर्गा के दौरान आदित्यपुर स्थित जयराम स्पोर्टिंग क्लब का पंडाल शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र होता है। इसे देखने के लिए शहर के बाहर से भी लोग आते हैं।