पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेपीएस : इनोवेशन फेस्ट आज

जेपीएस : इनोवेशन फेस्ट आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जमशेदपुरपब्लिक स्कूल (जेपीएस) के प्राइमरी विभाग की ओर से 19 सितंबर को इनोवेशन फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। स्कूल की प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल और प्राइमरी ब्लॉक की को-ऑर्डिनेटर परवीन कौर ने बताया कि फेस्ट में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिकाएं अपने क्लासरूम टीचिंग के विविध पहलुओं को मॉडल, क्राफ्ट्स और प्रोजेक्ट के जरिए पेश करेंगी। बच्चों के साथ पैरेंट्स भी इस फेस्ट को देखेंगे, ताकि वे स्कूल की शिक्षण पद्धति से जागरूक हो सकें। फेस्ट का उदघाटन टिनप्लेट लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन (टीएलडब्ल्यूए) की चेयरपर्सन वर्षा चांद करेंगी। मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि बाग-ए-जमशेद की प्रिंसिपल शिरीन धोतीवाला होंगी।