पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िडमना चौक गाड़ी पहुंचाने गए चालक का शव नाले में िमला

िडमना चौक गाड़ी पहुंचाने गए चालक का शव नाले में िमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काशीडीहबागान एरिया रोड नंबर-1 में रहने वाले पुशांतो चटर्जी (50 वर्ष) का शव बुधवार को एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा में एक नाला में पाया गया। शव नग्न हालत में था। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक पेड़ पर खून से सनी एक कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि उसी कुल्हाड़ी से पुशांतो की हत्या की गई। गुरुवार को मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की।

ट्रेलरचलाते थे पुशांतो

मृतकके साला विश्वनाथ साहा के अनुसार, पुशांतो चटर्जी ओडि़शा के कलिंगानगर में ट्रेलर चलाते थे। 10 दिन पूर्व ही वे काम छोड़कर घर लौटे थे। उनका बड़ा बेटा भी कलिंगानगर में चालक का काम करता है।

कपड़ा, पर्स और मोबाइल गायब

पुशांतोचटर्जी के कपड़े, पर्स और मोबाइल गायब हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारण और हत्यारों का पता नहीं चल सका है।

फोन पर डेढ़ घंटे में आने की बात कही थी

मृतककी प|ी शिवानी चटर्जी ने बताया कि पुशांतो 16 सितंबर को शाम करीब 4.30 बजे डिमना चौक पर गाड़ी पहुंचाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम करीब 7.30 बजे उनसे बातचीत हुई थी। पुशांतो ने डेढ़ घंटे में घर आने की बात कही थी। लेकिन, देर रात तक वे नहीं आए। शिवानी ने उनके मोबाइल पर फोन किया, तो वह बंद मिला। इसके बाद घरवालों ने संभावित स्थानों पर पुशांतो की खोज की, लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरूवार को न्यूज चैनल पर पुशांतो को तस्वीर देखने के बाद वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शिवानी चटर्जी के अनुसार उन्हें तीन बेटी और दो बेटे हैं।

नग्न हालत में पाया गया शव

^नालामें नग्न हालत में शव पाया गया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई है। हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।^ शैलेन्द्रसिन्हा, ग्रामीणएसपी

पुशांतो चटर्जी का

फाइल फोटो