पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुंदरनगर : हादसे में चार घायल

सुंदरनगर : हादसे में चार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुंदरनगरथाना अंतर्गत करीम तालाब के पास बुधवार रात मारुति स्विफ्ट और टेंपो में टक्कर हो गई। इसमें कार चालक के अलावा टेंपो में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में टेंपो चालक जोगेंदर सिंह, निरोत्तम भूमिज सुशीला भूमिज हितकू के रहने वाले हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की। इसके अलावा कार में भी तोड़फोड़ की। लोगों ने सड़क जाम भी कर दिया था। इस दौरान करीब एक घंटा हंगामा चला। लोगों के अनुसार, कार चालक नशे में था। जानकारी मिलने पर सुंदरनगर और परसुडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव कर कार चालक को बचाया और सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा। कार चालक की स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया।

जारहे थे सदर अस्पताल

निरोत्तमके परिजनों के अनुसार सुशीला भूमिज की तबियत खराब थी। उसे लेकर सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से रही कार ने टेंपो में टक्कर मार दी।

{ नशे में था कार चालक, लोगों ने की पिटाई