तीसरे दिन भी कैंटीन का बहिष्कार
जमशेदपुर | टाटामोटर्स के कर्मचारियों ने बोनस को लेकर गुरुवार को भी कैंटीन बहिष्कार किया। टाटा मोटर्स और टीएमएल ड्राइवलाइंस के 10 कैंटीनों में आधे कर्मचारियों ने ही खाना खाया। टीएमएल ड्राइवलाइंस के 4 कैंटीनों के साथ ही टाटा मोटर्स के 6 कैंटीनों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही। टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री चन्द्रभान प्रसाद सिंह ने भी गुरुवारी मीटिंग में कर्मचारियों को खाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वे किसी के बहकावे में आकर ऐसा कदम नहीं उठाए। टाटा मोटर्स के साथ ही टीएमएल ड्राइवलाइंस की कैंटीन में भी आधे कर्मचारियों ने ही खाना खाया।