पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चूक हुई, जवान नहीं भेद पाए चक्रव्यूह

चूक हुई, जवान नहीं भेद पाए चक्रव्यूह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |घाटशिला/जमशेदपुर

नक्सलियोंके खिलाफ लड़ने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किए गए कोबरा जवानों की चूक के कारण नक्सली एक बार फिर जवानों पर भारी पड़े और भागने में सफल भी रहे। प. बंगाल के कोबरा जवानों को सूचना मिली थी कि नक्सली घाटशिला थाना क्षेत्र के चेकाम पहाड़ी पर कैंप किए हुए हैं। वहां बीते एक माह से उनकी गतिविधियां चल रही थीं। यह सूचना पूरी तरह सटीक थी। इसके बाद भी नक्सलियों के चक्रव्यूह को भेदने में जवान विफल रहे।

सीआरपीएफ जवानों के आपसी तालमेल के अभाव में नक्सलियों की गोली से एक जवान शहीद हो गया और एक घायल हो गया। सीआरपीएफ के 200 जवानों पर नक्सलियों का एकमात्र संतरी भारी पड़ा। उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए जवानों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसका लाभ उठाकर अन्य नक्सली जंगल में फरार होने में सफल रहे।

^घटना के बाद से लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर छापामारी कर रही है। नक्सलियों के खिलाफ कांबिंग आपरेशन जारी रहेगा।\\\'\\\' एसपीवर्णवाल, एसपी(अभियान) जमशेदपुर

^कोबरा द्वारा चलाए जाने वाले ऑपरेशन के बारे में मुझे किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी। ऑपरेशन में घायल हुए जवान की सूचना मिलने के बाद फ्लाइंग स्कॉड घायल को ले जाने के लिए भेजा गया।\\\'\\\' एवीहोमकर, एसएसपी,जमशेदपुर

पश्चिम बंगाल के सालबनी कोबरा बटालियन( 207) के डिप्टी कमांडेंट निगम प्रसाद के बयान पर घाटशिला थाना में कुख्यात उग्रवादी रंजीत पाल उर्फ राहुल, मदन महतो सहित 35 से 40 उग्रवादियों के खिलाफ सीआरपीएफ जवान पर हमला कर हत्या करने तथा एक को जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

राहुल सहित 40 के खिलाफ प्राथमिकी

मुठभेड़ के बाद नाश्ता छोड़कर भागे नक्सली

बुधवार सुबह 7 बजे सीआरपीएफ 207 (कोबरा) बटालियन पं बंगाल से चेकाम पहाड़ी पर नक्सली दस्ता की टोह लेने पहुंची थी। पहाड़ी पर जैसे ही कोबरा के जवान चढ़ने लगे तो नक्सलियों के संतरी ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोली दागनी शुरू कर दी। उस वक्त नक्सली नाश्ता करने की तैयारी में जुटे थे। मुठभेड़ शुरू होने के बाद वे सारा सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। दोनों ओर से करीब 50 से 60 राउंड गोलियां चलीं।

परिजनों के अनुसार विकास दुर्गा पूजा में छुट्टी लेकर घर जाने वाला था। वह काफी खुश था। घरवाले उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था क