रघुनाथ पांडे गुट ने की बैठक
जमशेदपुर | टाटावर्कर्स यूनियन के विपक्षी खेमा के सदस्यों की बैठक गुरुवार को सिक्युरिटी विभाग के कमेटी मेंबर रघुनाथ पांडे की अध्यक्षता में उनके साकची आवास पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि टाटा स्टील के कर्मचारी लगातार निलंबित हो रहे हैं। दूसरी ओर, यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह खुद को लड्डू से तौलवा रहे हैं। अगर यूनियन अध्यक्ष शुरुआती दौर में सक्रिय हुए होते, तो इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी निलंबित नहीं होते। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर प्रेस टाटा स्टील के कर्मचारियों की संपत्ति है। इसकी कमान योग्य लोगों के हाथ में होनी चाहिए। बैठक में यूनियन उपाध्यक्ष शिवेश वर्मा, डीके उपाध्याय, शैलेश सिंह, मंगलेश्वर सिंह, नागेंद्र सिंह, ई.सतीश कुमार, गिरीश दुर्रानी, बीके सिंह, जीडी ओझा, जगदीश राव आदि शामिल हुए।