पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा स्टील ने िकया जांच कमेटी का गठन

टाटा स्टील ने िकया जांच कमेटी का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटास्टील में निलंबित हुए एनएस कर्मचारियों के लिए गुरुवार को इंक्वायरी कमेटी का गठन किया गया। कमेटी टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में हुए बवाल के मामले की छानबीन करेगी। मीडिया द्वारा घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग की गई थी। वह भी टाटा स्टील प्रबंधन के पास उपलब्ध है। यूनियन कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी प्रबंधन को मिल चुका है। सभी तथ्यों के आधार पर एनएस कर्मचारियों से पूछताछ होगी।

बारह जुलाई को टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में बवाल करने के कारण 11 एनएस कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। डीएलसीकी नोटिस पर प्रबंधन आया हरकत में : एनएसकर्मचारियों के निलंबन के मामले पर उप श्रमायुक्त (डीएलसी) श्याम सुंदर पाठक ने एक सप्ताह पहले टाटा स्टील प्रबंधन को नोटिस दिया है।

इसमें एनएस कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई का कारण पूछा गया है। उप श्रमायुक्त ने जानकारी दी है कि संयुक्त श्रमायुक्त के दिशा निर्देश के तहत इस मामले में टाटा स्टील प्रबंधन से जवाब-तलब किया गया है। यह मामला श्रम एवं नियोजन मंत्री केएन त्रिपाठी तक जा चुका है।