पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर | टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष पीएन सिंह के

जमशेदपुर | टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष पीएन सिंह के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष पीएन सिंह के साथ पदाधिकारी 24 सितंबर को टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (एमडी) टीवी नरेंद्रन से वार्ता करेंगे। यूनियन की 26 अगस्त को कमेटी मीटिंग में बवाल हुआ था। कमेटी मीटिंग के 21 दिनों के बाद मीडिया रिपोर्ट के आधार पर चार कमेटी मेंबर आरएन मिश्रा, संजय सिंह, अब्दुल रफीक और सरोज पांडेय को प्रबंधन ने शोकॉज दिया है। यूनियन नेतृत्व ने इस मामले को आंतरिक मामले में दखलंदाजी करार दिया है। कमेटी मीटिंग के 21 दिन बाद कमेटी मेंबरों को शोकॉज देने की सूचना के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पीएन सिंह, महामंत्री बीके डिंडा और डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (एचआरएम) सुरेश दत्त त्रिपाठी से मिले थे।

एमडी से वार्ता करेंगे यूनियन पदाधिकारी