पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखण्ड में पूर्वी सिंहभूम के 16 एथलीट

झारखण्ड में पूर्वी सिंहभूम के 16 एथलीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले के 16 एथलीटों को राज्य टीम में जगह दी गई है। गुरुवार को टीम की घोषणा के बाद पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव रवींद्र मुर्मू ने बताया कि 14 बालक तथा 2 बालिकाओं का चयन किया गया है। चुनेगए एथलीट : बालक20 वर्ष वर्ग में : अजय कुमार मौर्य (800 मी०, 1500 मी० दौड़ एवं 400 मी० रिले दौड़), अर्जुन टुडू (5000 एवं 10,000 मी० दौड़) गन्धर्व कुमार (चक्का फेंक), नुकुल कुमार यादव (डेकाथलन), अमित बनर्जी (10किमी पैदल चाल)। बालक 18 वर्ष: राय बास्के (1500 मी० एवं 3000 मी० दौड़), तरनदीप सिंह (110 मी० बाधा दौड़) अमित कुमार मौर्य (तारगोला फेंक), मनोरंजन सिंह (10 कि०मी० पैदल चाल)। बालक 16 वर्ष : अनुज अर्जुन सांडील( 600 मी० दौड़), प्रतीक निषाद (400 मी० एवं मेडले रिले दौड़), नितिन कुमार (लम्बी कूद), मो अफरीदी (5 किमी पैदल चाल) तथा आदित्य सिंह (100 मी० बाधा दौड़)। बालिका 14 वर्ष : रिंकू सिंह (100 मी० दौड़) तथा पुष्पलता मुर्मू (100 मी० दौड़ और लम्बी कूद)।

पूर्वी सिंहभूम के एथलीट 19 सितंबर को रांची से हावड़ा के लिए जानेवाली इंटर सिटी में राज्य टीम के साथ जुड़ेगी। सभी खिलाड़ियों को उम्र प्रमाण पत्र के साथ टाटानगर स्टेशन पहुंचने को कहा गया है।