सीतारामडेरा में युवक ने की आत्महत्या
जमशेदपुर | सीतारामडेराथाना अंतर्गत भुइयांडीह बल्ले कॉम्पलेक्स स्थित शीतला मंदिर के पास सुशील सिंह (32 वर्ष) ने मंगलवार को गमछा के सहारे पंखा में लटक कर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से मनियार, बलनिया (यूपी) का रहने वाला था। मृतक टाटा स्टील में ठेका मजदूर के तौर पर सुपरवाइजर का काम करता था। मंगलवार की शाम तक घर से नहीं निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जबरन दरवाजा खोला तो उसे पंखा से लटका पाया। घटना की जानकारी मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।