पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध संबंध के शक में अमित पर चलाई थी गोली : नरेश

अवैध संबंध के शक में अमित पर चलाई थी गोली : नरेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूकेबुल टाउन में अमित सिंह पर फायरिंग के आरोपी नरेश साव को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी एवी होमकर ने बिष्टुपुर थाना में पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि अवैध संबंध के शक के कारण नरेश ने अमित सिंह पर फायरिंग की थी। नरेश को शक था कि उसकी प|ी का अमित सिंह से अवैध संबंध है। प|ी से विवाद होने पर बीच बचाव करने पहुंचे अमित को इसी कारण उसने गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नरेश का गाढ़ाबासा की महिला से भी अवैध संबंध था। इस कारण पति- प|ी में अक्सर विवाद होता था। 13 सितंबर की रात भी इसी कारण पति- प|ी के बीच विवाद हुआ था। इसी बीच अमित पहुंच गया। इस घटना में प्रयुक्त देसी सिक्सर को घटना के दिन ही बरामद कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद नरेश कोडरमा भाग गया था। नरेश मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला है। मंगलवार को वह प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसकी भनक पुलिस को लग गई थी। पुलिस ने जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नरेश साव ने अमित से 80 हजार रुपए कर्ज भी लिया था।

10हजार में राजू से खरीदा सिक्सर

गिरफ्तारनरेश साव ने पत्रकारों को बताया कि उसने गाढ़ाबासा के राजू से 10 हजार रुपए में सिक्सर और छह गोली खरीदे थे। वह अमित की हत्या करना चाहता था। क्योंकि उसे शक था कि उसकी प|ी का अमित से अवैध संबंध है।

गोलमुरी, न्यू केबुल टाउन

नरेश साव