पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपसी रंजिश के कारण विक्की पर ज्योति ने की थी फायरिंग

आपसी रंजिश के कारण विक्की पर ज्योति ने की थी फायरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिष्टुपुरगुरुद्वारा बस्ती में विक्रम सोनकर उर्फ विक्की पर रविवार को की गई फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी ज्योति सोनकर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

बिष्टुपुर थाना में एसएसपी एवी होमकर ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि विक्की सोनकर पर फायरिंग करने के बाद वह अपने दो साथी के साथ इनोवा कार से स्टेशन गया। वहां से ट्रेन पकड़ कर चक्रधरपुर चला गया। पुलिस के दबाव के कारण वह मंगलवार को शहर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश के कारण ज्योति ने विक्की पर फायरिंग की थी। ज्योति कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद नहीं हो सकी है। इसके अलावा उसके दो साथी काला (ओल्ड रानीकुदर) और राजू दुबे (न्यू रानीकुदर) की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद काला और राजू दूबे ने ही उसे स्टेशन तक कार से पहुंचाया था। ज्योति ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में ज्योति के साथी शंकर रजक उर्फ बांके को हिरासत में लिया गया है। उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि विक्की और ज्योति के बीच दुश्मनी थी। जेल से रिहा होने के बाद भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी कारण ज्योति ने विक्की की हत्या की योजना बनाई। वह दो दिनों से विक्की की हत्या के फिराक में था। विक्की का टीएमएच में इलाज चल रहा है। उल्लेखनीय है कि रविवार की रात बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती में विक्रम सोनकर उर्फ विक्की पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में विक्की के चचेरे भाई नीरज सोनकर के बयान पर बिष्टुपुर थाना में ज्योति सोनकर और राकेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी, साथ में अन्य अिधकारी।